
एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस द्वारा सीनियर सिटीजन सुरक्षा अभियान के तहत थाना प्रेमनगर क्षेत्र में अकेले रह रहे 22 बुजुर्गों से मुलाकात की गई। पुलिस टीम ने उनकी कुशलक्षेम पूछकर थाना, कंट्रोल रूम, चीता पुलिस व अधिकारियों के मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए और हर संभव मदद का भरोसा दिया।
बुजुर्गों को साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। जिन सीनियर सिटीजन के पास दैनिक उपयोग का सामान या दवाइयाँ कम थीं, उन्हें पुलिस द्वारा उपलब्ध कराया गया।
दून पुलिस की इस संवेदनशील पहल की बुजुर्गों ने सराहना की और पुलिस टीम को आशीर्वाद दिया।
अजय सिंह, एसएसपी देहरादून
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post