
उत्तराखंड की क्षेत्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेड) के संस्थापक नेता दिवाकर भट्ट का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने अपने जीवन के कई दशकों तक उत्तराखंड राज्य आंदोलन, क्षेत्रीय अस्मिता और पहाड़ के अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाया।
दिवाकर भट्ट यूकेड के प्रमुख चेहरों में रहे और राज्य निर्माण आंदोलन के दौरान उनकी भूमिका बेहद प्रभावशाली रही। वे विभिन्न अवसरों पर विधायक और संगठन के शीर्ष पदों पर रहते हुए पहाड़ के विकास, पलायन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों को लगातार उठाते रहे।
उनका निधन उत्तराखंड की राजनीति और राज्य आंदोलन से जुड़े लोगों के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
शांति प्रसाद भट्ट, केंद्रीय प्रवक्ता यूकेडी
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post