देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास में सोमवार को होली का उल्लासपूर्ण आयोजन हुआ, जहां प्रदेशभर से आए लोक कलाकारों और होल्यारों ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को उत्सवमय बना दिया। जौनसार के कलाकारों ने हारूल नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी, तो कुमाऊँनी होल्यारों की टीम ने पारंपरिक होली गीतों से समां बांध दिया। पौड़ी जिले के राठ क्षेत्र से आई सांस्कृतिक टोली ने भी अपनी विशिष्ट प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।
इस अवसर पर आमजन और विशिष्ट अतिथियों ने Pushkar Singh Dhami को रंग लगाकर शुभकामनाएं दीं। ढोल, मंजीरे और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की थाप पर गूंजते होली गीतों ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक विविधता और एकता की झलक पेश की।
मुख्यमंत्री भी लोक कलाकारों के साथ होली के रंगों में सराबोर नजर आए और उनके साथ थिरकते दिखाई दिए। लोक कलाकारों ने कहा कि राज्य सरकार लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए सराहनीय कार्य कर रही है, जिससे पारंपरिक कला और संस्कृति को नया संबल मिल रहा है।
Reported By: Praveen Bhardwaj














Discussion about this post