
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से राहत देने वाली खबर सामने आई है दअरसल अबतक राजधानी में एक भी बर्ड फ्लू का केस नहीं मिला है. जिससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।इस संबंध में नगर स्वास्थ्य अधिकारी अविनाश खन्ना ने बताया कि अभी तक नगर क्षेत्र में किसी भी प्रकार का कन्फर्म केस रिपोर्ट नहीं हुआ है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि देहरादून में जो केस सामने आए हैं, वे सामान्य प्रकृति के हैं और अब तक हुई सभी जांचों में किसी भी गंभीर या पुष्टि किए गए केस की जानकारी नहीं मिली है।उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग लगातार सभी स्रोतों से डाटा एकत्र कर रहा है और एपिडेमियोलॉजी यूनिट भी लगातार निगरानी कर रही है। “यदि भविष्य में कोई भी कन्फर्म केस सामने आता है तो स्वास्थ्य विभाग गाइडलाइंस के अंतर्गत पूरे जिले में आवश्यक कार्रवाई करेगा।”
अविनाश खन्ना,नगर स्वास्थ्य अधिकारी, देहरादून
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post