
जहां पूरे देश में यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं। वहीं देहरादून में भी सुराज सेवा दल द्वारा यूजीसी का विरोध किया गया। और बीजेपी सरकार का पुतला फूंका। इसी को लेकर सुराज सेवा दल के अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि सरकार यूजीसी के माध्यम से लागू की जा रही नीतियां समाज में संतुलन और विभाजन की स्थिति पैदा कर सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा जैसे संवेदनशील क्षेत्र में सामाजिक संतुलन को नजर अंदाज कर वोट बैंक की राजनीति को प्राथमिकता दी जा रही है।
वहीं उन्होंने कहा किसी वर्ग को लेकर किसी प्रकार की आशंका थी, तो पहले से मौजूद व्यवस्थाओं को और भी सशक्त क्या जाना चाहिए था। लेकिन इसके बजाय नई नीतियों के माध्यम से समाज में असंतोष फालया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी की यदि समय रहते इन निर्णयों पर पुर्नविचार नहीं किया गया, तो इसके गंभीर परिणाम सामने आ सकते है।
रमेश जोशी,अध्यक्ष सुराज सेवा दल
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post