
मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रायपुर थाना पुलिस ने एक महिला को 8.50 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जिले में नशा तस्करी में लिप्त आरोपियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 21 अक्टूबर 2026 को थाना रायपुर पुलिस ने चूना भट्टा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने एक महिला को 8.50 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार महिला की पहचान विभा देवी (35 वर्ष), पत्नी महेश साहनी, निवासी चूना भट्टा, अधोईवाला, थाना रायपुर, देहरादून के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना रायपुर में मुकदमा अपराध संख्या 445/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 में अभियोग पंजीकृत किया है।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक पूनम खत्री, अपर उपनिरीक्षक सुनील रावत, हेड कांस्टेबल प्रकाश पुरोहित, हेड महिला कांस्टेबल दमयंती और कांस्टेबल मनोज शामिल रहे।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post