Thursday, November 19, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

हिमालयी शहरों के सतत विकास पर देहरादून में मंथन, लालकुआं नगर पंचायत को मिला राष्ट्रीय सम्मान

Crime Patrol by Crime Patrol
November 19, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Dehradun
1
VIEWS

हिमालयी शहरों में जल सुरक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सतत शहरी विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से देहरादून में 17 और 18 नवंबर को दो दिवसीय ‘पर्वत मंथन कॉन्क्लेव-2026’ का आयोजन किया गया। कॉन्क्लेव में हिमालयी क्षेत्रों की भौगोलिक और पारिस्थितिक परिस्थितियों के अनुरूप जलवायु-अनुकूल, टिकाऊ और आपदा-सहिष्णु शहरी विकास की रणनीतियों पर विशेषज्ञों ने व्यापक विचार-विमर्श किया।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4

कॉन्क्लेव की मुख्य थीम ‘From Water Security to Ecosystem-based Urban Development: Mainstreaming Resilient Water and Sanitation for Himalayan Cities’ रही। कार्यक्रम में भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू, उत्तराखंड शासन के शहरी विकास सचिव नितेश कुमार झा, शहरी विकास निदेशक विनोद गोस्वामी, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की संयुक्त सचिव नमीता प्रसाद और नगरीय पर्यावरण संरक्षण परिषद के अध्यक्ष पुनीत मित्तल सहित कई गणमान्य लोगों ने प्रतिभाग किया। नेपाल, भूटान और अंतरराष्ट्रीय एकीकृत पर्वतीय विकास केंद्र (ICIMOD) के प्रतिनिधियों की भागीदारी ने कॉन्क्लेव को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप प्रदान किया।

कॉन्क्लेव के विभिन्न सत्रों में हिमालयी शहरों के सामने उभरती शहरी और पर्यावरणीय चुनौतियों पर चर्चा की गई। इनमें आपदा जोखिम न्यूनीकरण, जल एवं सीवरेज प्रबंधन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, जैव विविधता संरक्षण, शहरी विकास की पारिस्थितिक वहन क्षमता और नगर निकायों का वित्तीय सुदृढ़ीकरण प्रमुख विषय रहे। विशेषज्ञों ने पर्वतीय क्षेत्रों की संवेदनशील पारिस्थितिकी को ध्यान में रखते हुए विकेंद्रीकृत प्रबंधन प्रणालियों और प्रकृति आधारित समाधानों को शहरी नियोजन का अभिन्न हिस्सा बनाने पर जोर दिया।

इस दौरान उत्तराखंड के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि के रूप में नगर पंचायत लालकुआं को ‘Urban Learnathon 2.0’ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने नगर पंचायत को यह सम्मान प्रदान किया। इसे नगरीय निकायों में नवाचार, प्रभावी प्रबंधन और बेहतर कार्यप्रणालियों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें

interaction

कोटद्वार: असम राइफल्स का पूर्व सैनिक संवाद कार्यक्रम, वीर नारियों और पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

November 19, 2026
Srinagar

श्रीनगर में रोजगार मेले में 1,429 युवाओं को मिला नौकरी का अवसर, 55 कंपनियों ने किया चयन

November 19, 2026
Dehradun

देहरादून में ‘पर्वत मंथन क्षेत्रीय सम्मेलन 2026’ का शुभारंभ; केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने की शिरकत

November 18, 2026
Protest

देहरादून: आशा वर्कर्स का सचिवालय कूच, मुख्यमंत्री की घोषणा को बताया झुनझुना

November 18, 2026

कॉन्क्लेव के तहत प्रतिभागियों ने देहरादून के मोथरोवाला स्थित 11 एमएलडी क्षमता वाले मल्टीस्टोरी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) और हर्रावाला स्थित मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) का स्थलीय भ्रमण भी किया। इस दौरान उन्होंने सीवेज उपचार, ठोस कचरे के पृथक्करण और प्रबंधन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही इन केंद्रों में इस्तेमाल की जा रही आधुनिक तकनीकों और प्रबंधन प्रणालियों की जानकारी प्राप्त की।

कॉन्क्लेव का उद्देश्य हिमालयी शहरों में पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखते हुए सतत एवं समावेशी शहरी विकास को प्रोत्साहित करना और जलवायु परिवर्तन तथा प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की क्षमता विकसित करना रहा। इसके साथ ही विभिन्न राज्यों, विशेषज्ञ संस्थानों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के बीच तकनीकी ज्ञान, अनुभव और नवाचारों के आदान-प्रदान के माध्यम से हिमालयी शहरों के लिए दीर्घकालिक एवं प्रभावी समाधान विकसित करने पर जोर दिया गया।

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

श्रीनगर में रोजगार मेले में 1,429 युवाओं को मिला नौकरी का अवसर, 55 कंपनियों ने किया चयन

Next Post

कोटद्वार: असम राइफल्स का पूर्व सैनिक संवाद कार्यक्रम, वीर नारियों और पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

Next Post
interaction

कोटद्वार: असम राइफल्स का पूर्व सैनिक संवाद कार्यक्रम, वीर नारियों और पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

program

गणतंत्र दिवस पूर्व संध्या कार्यक्रम को लेकर संस्कार भारती की बैठक

10 months ago
Kedarnath

केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पंचमुखी डोली ऊखीमठ के लिए रवाना

1 year ago
Yoga

ऋषिकेश एम्स में योग दिवस पर गूंजा स्वस्थ जीवन का संदेश, गंगा तट पर हुआ सामूहिक योगाभ्यास

5 months ago
Doctor

उत्तरकाशी: भंगेली में बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्वास्थ्य टीम ने संभाला मोर्चा

2 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-.mp4

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • माटी कला बोर्ड में नियुक्तियों पर प्रजापति समाज नाराज, मुख्यमंत्री से मुलाकात की तैयारी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हरिद्वार में लोक कल्याण मेले का शुभारंभ, स्ट्रीट वेंडर्स को योजनाओं की दी जानकारी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • कोटद्वार: असम राइफल्स का पूर्व सैनिक संवाद कार्यक्रम, वीर नारियों और पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित
  • हिमालयी शहरों के सतत विकास पर देहरादून में मंथन, लालकुआं नगर पंचायत को मिला राष्ट्रीय सम्मान
  • श्रीनगर में रोजगार मेले में 1,429 युवाओं को मिला नौकरी का अवसर, 55 कंपनियों ने किया चयन

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

interaction

कोटद्वार: असम राइफल्स का पूर्व सैनिक संवाद कार्यक्रम, वीर नारियों और पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

November 19, 2026
Dehradun

हिमालयी शहरों के सतत विकास पर देहरादून में मंथन, लालकुआं नगर पंचायत को मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 19, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol