
भगवान बदरीनाथ जी के दिव्य दर्शन के लिए आज टिहरी गढ़वाल के घुत्तू-घँनसाली क्षेत्र से बोल्या राजा देवता, नागेंद्र देवता एवं घन्याल देवता जी की पवित्र देव डोली धाम पहुंची। डोली यात्रा में लगभग 200 ग्रामवासी श्रद्धापूर्वक शामिल हुए।
डोली के साथ नरसिंह, सिधवा हीत देवता के पवित्र निशान भी धाम में लाए गए। इस अवसर पर माहर शूरवीर कैंटूरा और संदीप पैन्यूली सहित स्थानीय भक्तजन उपस्थित रहे। पूरे धाम परिसर में देव डोलियों के जयघोष से वातावरण भक्तिमय गूंज उठा।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post