टिहरी गढ़वाल में सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय में ‘जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति’ (दिशा) की बैठक हुई। बैठक में केंद्र सरकार की विभिन्न विकासात्मक और कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और उनके समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए।
सांसद ने लंबित परियोजनाओं को प्राथमिकता देने, सार्वजनिक शिकायत निवारण और योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने पर जोर दिया। पीएमजीसवाई के सड़क निर्माण, विद्यालयों में शिक्षकों की कार्यप्रणाली, बीएसएनएल सेवा और सड़कों की गुणवत्ता पर सुधार के निर्देश भी दिए गए।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बीपीएल और अंत्योदय राशन कार्ड धारकों के सत्यापन और अपात्र कार्ड निरस्त करने की प्रक्रिया की जानकारी दी। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, पीएम रोजगार सृजन योजना, जननी सुरक्षा योजना, पीएम आवास योजना, मनरेगा, फसल बीमा योजना सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा भी की गई।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने सभी अधिकारियों को समयबद्ध कार्यान्वयन और पारदर्शिता के साथ काम करने के निर्देश दिए।
Reported By: Gopal Nautiyal












Discussion about this post