
आए दिन बढ़ते नशे के मामलों को देखते हुए जिलाधिकारी सवीन बंसल ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि अब ऐसे कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को चिन्हित किया जाएगा जहाँ नशे से जुड़े मामले पाए जाते हैं। डीएम ने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन “ड्रग्स फ्री कैंपस” के लक्ष्य को लेकर गंभीर है, और इस दिशा में लगातार औचक निरीक्षण अभियान चलाए जाएंगे।
डीएम सवीन बंसल ने कहा कि “युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त से बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। शिक्षा संस्थान ज्ञान का केंद्र हैं, इन्हें नशे से मुक्त और सुरक्षित वातावरण बनाए रखना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।” उन्होंने यह भी बताया कि प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग मिलकर ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
सवीन बंसल–डीएम देहरादुन
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post