राजधानी देहरादून की स्वास्थ्य सेवाओं को पटरी पर लाने और मरीजों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए जिलाधिकारी (DM) सविन बंसल पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं___ इसी कड़ी में डीएम सविन बंसल ने शहर के प्रमुख कोरोनेशन अस्पताल का औचक निरीक्षण किया_निरीक्षण के दौरान डीएम के साथ स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारी भी मौजूद रहे, जिलाधिकारी ने अस्पताल के हर वार्ड और अनुभाग का बारीकी से जायजा लिया__
डीएम ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से सीधा संवाद किया__उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि इलाज में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी__अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन नए ब्लड बैंक के कार्य की प्रगति देखने डीएम खुद मौके पर पहुंचे__
उन्होंने कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता के साथ काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए ताकि भविष्य में रक्त की किल्लत न हो___जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और फार्मेसी में जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।
सविन बंसल, जिलाधिकारी देहरादून।
Reported by: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post