देहरादून में सड़क सुरक्षा सप्ताह 2025 के तहत दून पुलिस द्वारा ओएनजीसी संस्थान भवन में यातायात जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक यातायात के नेतृत्व में संपन्न हुआ। शिविर में निरीक्षक यातायात जितेन्द्र जोशी ने ओएनजीसी के अधिकारियों व कर्मचारियों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए सीट बेल्ट व हेलमेट के महत्व, ओवरस्पीडिंग के खतरों और वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने की अपील की। साथ ही गुड सेमेरिटन कानून की जानकारी देकर दुर्घटना घायलों की मदद के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया गया। ओएनजीसी कर्मियों ने दून पुलिस की इस पहल की सराहना की।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post