
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह में एमडी मेडिसिन के छात्र डॉ. देबांग अग्रवाल को सात गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। जयपुर में जन्मे देबांग ने इस उपलब्धि को अप्रत्याशित बताया और कहा कि कड़ी मेहनत का फल उन्हें उम्मीद से कहीं ज्यादा मिला।
वर्ष 2019 में एमबीबीएस के लिए चयनित देबांग बचपन से ही डॉक्टर बनना चाहते थे। अपनी कॉलोनी के एक डॉक्टर से प्रेरित होकर उन्होंने यह सपना देखा, जिसे अब उन्होंने साकार कर लिया है। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं और भविष्य में चिकित्सा सेवा के माध्यम से लोगों की मदद करना चाहते हैं।
दीक्षांत समारोह में सी. पी. राधाकृष्णन ने उन्हें प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया। देबांग ने युवाओं को संदेश दिया कि निरंतर मेहनत और सेवा भावना से ही सफलता हासिल की जा सकती है।
Repoprted By: Arun sharma













Discussion about this post