भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने यूकेएसएसएससी परीक्षा प्रकरण पर आंदोलनरत छात्रों की मांग का समर्थन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंटकर छात्रों की सीबीआई जांच की मांग को रखा, जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया।
डॉ. बंसल ने कहा कि उत्तराखंड एक युवा राज्य है और युवाओं की अपेक्षाओं पर खरा उतरना सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में अब तक युवाओं को पारदर्शी तरीके से 25 हजार नौकरियां दी गईं और देश का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि छात्रों के आक्रोश को देखते हुए यदि सीबीआई जांच ही उन्हें संतुष्ट करती है, तो इसमें कोई हर्ज नहीं है।
उन्होंने मुख्यमंत्री के इस आश्वासन पर हर्ष जताया कि न केवल सीबीआई जांच होगी, बल्कि मुकदमे वापस लेने और परीक्षा निरस्त करने पर भी शीघ्र निर्णय लिया जाएगा। डॉ. बंसल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार युवाओं के भविष्य से कोई समझौता नहीं करेगी और नकल पर पूरी तरह अंकुश लगाने को प्रतिबद्ध है।
राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post