
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रंगों और आकृतियों के एक अनूठे संगम की गवाह बन रही है। सुप्रसिद्ध कलाकार डॉ. द्विजेंन सेन, जिन्हें कला जगत में प्यार से ‘दादा’ पुकारा जाता है, उनकी याद में ‘डॉ. द्विजेंन सेन मेमोरियल आर्ट फेस्टिवल’ का भव्य आगाज़ हो गया है।
इस साल यह महोत्सव और भी खास है क्योंकि यह डॉ. सेन के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। यह 25 दिसंबर से 30 दिसंबर तक चलने वाले इस कला उत्सव में आपको कला के कई रंग देखने को मिलेंगे।

देहरादून के कला केंद्र और दून लाइब्रेरी आर्ट गैलरी में सजी यह प्रदर्शनी किसी विजुअल ट्रीट से कम नहीं है। शांतिनिकेतन के छात्र रहे डॉ. द्विजेंन सेन ने नंदलाल बोस और राम किंकर बैज जैसे दिग्गजों से शिक्षा ली थी। आज उनकी उसी विरासत को उनके शिष्य और कला केंद्र के मुख्य संरक्षक, लेफ्टिनेंट कर्नल वी. के. दुग्गल (रिटायर्ड) बखूबी से आगे बढ़ा रहे हैं।
इस प्रदर्शनी में देशभर के 90 से ज्यादा कलाकार हिस्सा ले रहे हैं।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post