
देहरादून में उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने भाजपा नेताओं के बीच सोशल मीडिया पर चल रहे आरोप-प्रत्यारोप और अभद्र भाषा पर कड़ा प्रहार किया है। एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कुकरेती ने कहा कि सत्ताधारी दल के नेताओं द्वारा इस्तेमाल की जा रही भाषा बेहद निंदनीय है और सरकार इस पर मूकदर्शक बनी हुई है। वहीं कुकरेती ने आरोप लगाया कि सरकार विपक्षी नेताओं पर छोटी टिप्पणियों के लिए भी मुकदमे दर्ज कर देती है, लेकिन अपने ही नेताओं द्वारा सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही “गंदगी” पर चुप रहकर उन्हें संरक्षण दे रही है। उन्होंने मांग की कि अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले भाजपा नेताओं पर तत्काल मुकदमे दर्ज किए जाएं।
साथ ही उक्रांद अध्यक्ष ने सरकार को एक हफ्ते का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि अभद्रता रोकने और कार्रवाई करने में देरी हुई, तो दल पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन छेड़ेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
सुरेन्द्र कुकरेती, केंद्रीय अध्यक्ष यूकेडी
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post