Wednesday, September 2, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

युवा शक्ति और जनभागीदारी से साकार होगा नशामुक्त उत्तराखंड : डॉ. धन सिंह रावत

Crime Patrol by Crime Patrol
September 1, 2026
in उत्तराखंड, शिक्षा, हेल्थ
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Dr. Dhan Singh Rawat
1
VIEWS

विद्यालयी शिक्षा, उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि युवा शक्ति के दृढ़ संकल्प और जनभागीदारी से नशामुक्त उत्तराखंड के लक्ष्य को निश्चित रूप से साकार किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ ही समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए जागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पित्थूवाला में 100 दिवसीय नशामुक्ति महाभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में डॉ. रावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

डॉ. रावत ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित नहीं करता, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति में भी गंभीर बाधा उत्पन्न करता है। इसलिए नशे के विरुद्ध लड़ाई पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि युवा प्रदेश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और यदि युवा नशामुक्ति का संकल्प लेकर आगे बढ़ेंगे तो उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य अवश्य हासिल किया जा सकेगा।

उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में नशे के खिलाफ व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। 100 दिवसीय महाभियान के अंतर्गत विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और विद्यालयों में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई जा रही है।

मंत्री ने कहा कि अभियान में युवाओं की बढ़ती भागीदारी उत्साहवर्धक है और इसके माध्यम से नशामुक्त उत्तराखंड का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे केवल स्वयं नशे से दूर रहने तक सीमित न रहें, बल्कि अपने परिवार, मित्रों और समाज के अन्य लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें। एक जागरूक युवा कई लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।

इसे भी पढ़ें

Meeting

उत्तरकाशी में SARRA और UCRRFP योजनाओं की समीक्षा, डीएम ने गुणवत्ता व पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर

September 1, 2026
Uttarakhand

उत्तराखंड के हिमाच्छादित क्षेत्रों में शुरू हुई जनगणना, 131 गांवों में घर-घर पहुंच रहे प्रगणक

September 2, 2026
Amit Aggrwal

जल जीवन मिशन के भुगतान को लेकर ठेकेदारों का आक्रोश, 2 सितंबर को सचिवालय कूच का ऐलान

September 1, 2026
Protest

राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर के विरोध में कांग्रेस का सचिवालय कूच, पुलिस से धक्का-मुक्की

September 1, 2026

कार्यक्रम में धर्मपुर विधायक विनोद चमोली एवं लैंसडाउन विधायक महंत दिलीप रावत ने भी छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति के प्रति व्यापक जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

Reported By: Arun sharma

Previous Post

ऋषिकेश में महिलाओं को एआई और साइबर अपराधों से बचाव की दी जाएगी जानकारी

Next Post

जसपुर में खेल-खेल में खूनी वारदात, 12 वर्षीय किशोर की चाकू लगने से मौत

Next Post
Crime

जसपुर में खेल-खेल में खूनी वारदात, 12 वर्षीय किशोर की चाकू लगने से मौत

SDRF

अल्मोड़ा में भारी बारिश का कहर, मकान में घुसा मलबा; एक की मौत, रेस्क्यू जारी

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Press Meeting

पर्यावरणविद अनिल जोशी की एफआईआर पर मूल निवास भू–कानून संघर्ष समिति ने उठाए सवाल

8 months ago
Diwakar Bhatt

दिवाकर भट्ट — आंदोलन की तपस्या से सत्ता की दहलीज़ तक, और पहाड़ का एक जिद्दी सपूत

9 months ago
Kartar Ashram

ज्ञान करतार आश्रम में धूमधाम से मनी फूलों की होली

6 months ago
Inspection

देहरादून में कारगिल विजय दिवस की तैयारियों का निरीक्षण, मंत्री गणेश जोशी ने दिए आवश्यक निर्देश

2 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तरकाशी में SARRA और UCRRFP योजनाओं की समीक्षा, डीएम ने गुणवत्ता व पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर
  • उत्तराखंड के हिमाच्छादित क्षेत्रों में शुरू हुई जनगणना, 131 गांवों में घर-घर पहुंच रहे प्रगणक
  • जल जीवन मिशन के भुगतान को लेकर ठेकेदारों का आक्रोश, 2 सितंबर को सचिवालय कूच का ऐलान

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Meeting

उत्तरकाशी में SARRA और UCRRFP योजनाओं की समीक्षा, डीएम ने गुणवत्ता व पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर

September 1, 2026
Uttarakhand

उत्तराखंड के हिमाच्छादित क्षेत्रों में शुरू हुई जनगणना, 131 गांवों में घर-घर पहुंच रहे प्रगणक

September 2, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol