उत्तराखंड प्रदेश के युवाओं को स्वस्थ, सुरक्षित और पौष्टिक खाद्य प्रणाली के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सभी राजकीय एवं निजी उच्च शिक्षण संस्थानों में ईट राइट यूथ हैकाथॉन-2026 का आयोजन किया जाएगा। इसका शुभारंभ 12 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर विद्यालयी शिक्षा एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत वेबिनार के माध्यम से करेंगे।
डॉ. रावत ने बताया कि हैकाथॉन के माध्यम से छात्र-छात्राएं ईट सेफ, ईट हेल्दी और ईट सस्टेनेबल थीम पर आधारित अपने अभिनव और व्यवहारिक समाधान प्रस्तुत करेंगे। प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित होगी, जिसमें चयनित टीमों को नकद पुरस्कार, प्रमाण पत्र और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
हैकाथॉन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 12 जनवरी से शुरू होगा, जबकि इससे जुड़ी सभी जानकारी nutritionconnect.org पर उपलब्ध रहेगी।
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post