
देशभर में ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। उत्तराखंड में भी सुबह से ही ईदगाहों और मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ देखने को मिली। लोगों ने ईद की नमाज अदा कर अमन, शांति और खुशहाली की दुआ मांगी।
राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों और युवाओं में त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे लोग सुबह से ही ईदगाहों और मस्जिदों की ओर पहुंचते नजर आए।
Dehradun में ईद की विशेष नमाज अदा किए जाने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से मुलाकात कर भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। शहर के विभिन्न इलाकों में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया तथा प्रमुख ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई।
प्रदेशभर में ईद का त्योहार सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक एकता के संदेश के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया जा रहा है।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post