Thursday, October 29, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

सेवा, संस्कार और स्वच्छता का संदेश, दिनेश मलिक के जन्मोत्सव पर प्रदेशभर में कार्यक्रम

Crime Patrol by Crime Patrol
July 31, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
cleanliness
1
VIEWS

राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रभारी दिनेश मलिक के जन्मोत्सव के अवसर पर उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों—देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार सहित प्रदेश के कई स्थानों पर सेवा, संस्कार और राष्ट्रहित को समर्पित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान गंगा घाटों की सफाई, भव्य गंगा आरती, गौसेवा और जनजागरण अभियान चलाकर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4

कार्यक्रम के तहत स्वयंसेवकों ने गंगा घाटों से प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट सामग्री हटाकर स्वच्छता अभियान चलाया। इसके बाद मां गंगा की भव्य आरती कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और पर्यावरण संरक्षण की कामना की गई। वहीं विभिन्न गौशालाओं में गौसेवा कर भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा के संरक्षण का संकल्प भी दोहराया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रभारी दिनेश मलिक ने अपने जन्मोत्सव को व्यक्तिगत उत्सव के बजाय समाज सेवा के रूप में मनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि “मां गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, आस्था और जीवन का आधार हैं। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि गंगा को स्वच्छ, निर्मल और अविरल बनाए रखने में अपना योगदान दे। गंगा में प्लास्टिक, कूड़ा-कचरा या किसी भी प्रकार का अपशिष्ट न डालें तथा समय-समय पर घाटों की सफाई और गौसेवा जैसे कार्यों में सहभागी बनें।”

उन्होंने कहा कि सेवा, संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और पारस्परिक सहयोग की भावना को मजबूत कर ही एक सशक्त, समरस और जागरूक राष्ट्र का निर्माण संभव है।

राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष रेशू चौधरी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान रेशू चौधरी ने प्रदेशवासियों से नशामुक्त, स्वच्छ और संस्कारित उत्तराखंड के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें

Urmilla

उर्मिला सनावर को हरिद्वार कोर्ट से नहीं मिली राहत, जमानत याचिका पर सुनवाई 31 अक्टूबर तक टली

October 29, 2026
Meeting

उत्तरकाशी में एग्रीस्टैक योजना की समीक्षा, फार्मर रजिस्ट्री और डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने के निर्देश

October 29, 2026
CM Dhami

बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग पर सीएम धामी का राहुल गांधी पर तंज, बोले- हार की जिम्मेदारी कौन लेगा?

October 29, 2026
Haridwar

पतंजलि योगपीठ में 52वें अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन का शुभारंभ, राज्यपाल ने किया बुक फेयर का उद्घाटन

October 29, 2026

उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण, गंगा संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और समाज सेवा से जुड़े कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ भविष्य में भी समाजहित, पर्यावरण संरक्षण, गंगा स्वच्छता, गौसंवर्धन और जनजागरण से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक करता रहेगा।

कार्यक्रम के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं और उपस्थित नागरिकों ने मां गंगा की स्वच्छता, गौसेवा, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और नशामुक्त उत्तराखंड के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

उत्तरकाशी में SIR अभियान तेज, 63,727 मतदाताओं को जारी होंगे नोटिस

Next Post

‘गरीबों का हक छीना जा रहा’, प्रधानमंत्री आवास योजना पर जन संघर्ष मोर्चा का विरोध

Next Post
protests

'गरीबों का हक छीना जा रहा', प्रधानमंत्री आवास योजना पर जन संघर्ष मोर्चा का विरोध

haridwar

सिंगल यूज पन्नी के खिलाफ हरिद्वार में लघु व्यापारियों का संकल्प

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Car

कोटद्वार: मंत्री लिखी कार पर कार्रवाई, अवैध हूटर और माइक लगाने पर वाहन सीज

4 months ago
Meeting

केदारनाथ-बद्रीनाथ परियोजनाओं की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

4 months ago
disaster management

देहरादून: एक दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम

10 months ago
Republic Day

देहरादून: कांग्रेस मुख्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया

9 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-.mp4

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • उर्मिला सनावर को हरिद्वार कोर्ट से नहीं मिली राहत, जमानत याचिका पर सुनवाई 31 अक्टूबर तक टली
  • उत्तरकाशी में एग्रीस्टैक योजना की समीक्षा, फार्मर रजिस्ट्री और डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने के निर्देश
  • बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग पर सीएम धामी का राहुल गांधी पर तंज, बोले- हार की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Urmilla

उर्मिला सनावर को हरिद्वार कोर्ट से नहीं मिली राहत, जमानत याचिका पर सुनवाई 31 अक्टूबर तक टली

October 29, 2026
Meeting

उत्तरकाशी में एग्रीस्टैक योजना की समीक्षा, फार्मर रजिस्ट्री और डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने के निर्देश

October 29, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol