Monday, September 14, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना 2027 के प्रथम चरण का फील्ड कार्य 25 अप्रैल से शुरू

इवा आशीष श्रीवास्तव ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे प्रगणकों को सहयोग दें और सही जानकारी उपलब्ध कराकर इस राष्ट्रीय महत्व के अभियान को सफल बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Crime Patrol by Crime Patrol
April 24, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Press Confrence
2
VIEWS

देहरादून में आयोजित प्रेस वार्ता में जनगणना कार्य निदेशालय, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जनगणना 2027 के प्रथम चरण—मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की तैयारियों की विस्तृत जानकारी साझा की गई। पीआईबी देहरादून के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में निदेशक श्रीमती इवा आशीष श्रीवास्तव ने अब तक की प्रगति और आगामी कार्ययोजना पर प्रकाश डाला।

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में 10 से 23 अप्रैल 2026 के बीच 62,000 से अधिक नागरिकों ने डिजिटल माध्यम से स्व-गणना पूरी की, जिसमें देहरादून जिला सबसे आगे रहा। राज्य में इस कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए 20,859 प्रगणकों और 3,670 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है, जिन्हें विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। इस प्रशिक्षण में एचएलओ मोबाइल एप के माध्यम से डिजिटल कार्यप्रणाली की जानकारी भी दी गई।

डिजिटल नवाचार के तहत राज्य को 29,567 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्स में विभाजित कर उनके डिजिटल मानचित्र तैयार किए गए हैं। इनका उपयोग प्रगणक फील्ड में करेंगे, जिससे कार्य अधिक सटीक और समयबद्ध तरीके से पूरा हो सकेगा। सीएमएमएस पोर्टल के माध्यम से सभी ब्लॉक्स का आवंटन भी पूरी तरह डिजिटल रूप में किया गया है।

निदेशक ने जानकारी दी कि 25 अप्रैल 2026 से “हर द्वार, दस्तक” अभियान के तहत पूरे प्रदेश में मकान सूचीकरण का कार्य शुरू होगा, जो 24 मई 2026 तक चलेगा। इस दौरान प्रगणक प्रत्येक घर का दौरा कर 33 प्रश्नों के आधार पर आवश्यक जानकारी एकत्र करेंगे। यह चरण जनगणना 2027 की नींव साबित होगा।

इसे भी पढ़ें

awareness

एम्स ऋषिकेश में ‘आत्महत्या पर दृष्टिकोण बदलना’ का संदेश, छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई जागरूकता

September 12, 2026
MoU

दून यूनिवर्सिटी और मेक्सिको के सिनवेस्टाव में एमओयू, रिसर्च और छात्र एक्सचेंज को मिलेगा बढ़ावा

September 12, 2026
Ganesh Joshi

आय से अधिक संपत्ति मामले में गरमाई सियासत, गणेश जोशी के दावे पर विकेश नेगी ने उठाए सवाल

September 12, 2026
Crime

प्रेम में धोखा पड़ा भारी! पूर्व प्रेमी की हत्या के लिए महिला ने दी 5 लाख की सुपारी, फायरिंग का खुलासा

September 12, 2026

उन्होंने यह भी बताया कि भारत के इतिहास में पहली बार जनगणना पूरी तरह मोबाइल एप आधारित डिजिटल प्रणाली के माध्यम से की जा रही है, जो डिजिटल इंडिया की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही नागरिकों को साइबर धोखाधड़ी से सतर्क रहने की भी अपील की गई।

अंत में इवा आशीष श्रीवास्तव ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे प्रगणकों को सहयोग दें और सही जानकारी उपलब्ध कराकर इस राष्ट्रीय महत्व के अभियान को सफल बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

पिथौरागढ़ में भर्ती पूर्व प्रशिक्षण का निशुल्क कोचिंग शुरु

Next Post

केदारनाथ हेली शटल सेवा हेतु ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न

Next Post
Helicopter

केदारनाथ हेली शटल सेवा हेतु ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न

Inspection

अयोध्या में उत्तराखंड का राज्य अतिथि गृह: आस्था, सुविधा और संस्कृति का संगम

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी के कार्यकाल के पांच वर्ष पूरे, भाजपा ने गिनाईं उपलब्धियां, कांग्रेस ने साधा निशाना

2 months ago
Gram Vikas Adhikari

ग्राम विकास अधिकारी संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न

12 months ago
Rispana River

रिस्पना नदी के पुनर्जीवन को मिशन मोड में आगे बढ़ाएगा जिला प्रशासन, बनेगी विशेष टास्कफोर्स

3 months ago
Rekha Arya

फिट उत्तराखंड अभियान का आगाज 18 सितंबर से : रेखा आर्या

12 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • एम्स ऋषिकेश में ‘आत्महत्या पर दृष्टिकोण बदलना’ का संदेश, छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई जागरूकता
  • दून यूनिवर्सिटी और मेक्सिको के सिनवेस्टाव में एमओयू, रिसर्च और छात्र एक्सचेंज को मिलेगा बढ़ावा
  • आय से अधिक संपत्ति मामले में गरमाई सियासत, गणेश जोशी के दावे पर विकेश नेगी ने उठाए सवाल

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

awareness

एम्स ऋषिकेश में ‘आत्महत्या पर दृष्टिकोण बदलना’ का संदेश, छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई जागरूकता

September 12, 2026
MoU

दून यूनिवर्सिटी और मेक्सिको के सिनवेस्टाव में एमओयू, रिसर्च और छात्र एक्सचेंज को मिलेगा बढ़ावा

September 12, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol