
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के दून विहार वार्ड में 268.31 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इन कार्यों के पूरा होने से क्षेत्र में सड़क, नाली और सामुदायिक भवनों से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा।
शिलान्यास किए गए कार्यों में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के माध्यम से 135.79 लाख रुपये की लागत के छह विकास कार्य शामिल हैं। वहीं, लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) की ओर से 132.52 लाख रुपये की लागत से दून विहार के आंतरिक मार्गों का सुधारीकरण किया जाएगा।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं और गुणवत्ता के मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए।
मंत्री ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इन योजनाओं के धरातल पर उतरने से दून विहार क्षेत्र के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा और अन्य मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
Reported By; Shiv narayan













Discussion about this post