बागेश्वर विधायक पार्वती दास ने बताया कि जनपद बागेश्वर के विधानसभा क्षेत्र में मानसखण्ड (राज्य योजना) के अंतर्गत बागेश्वर प्रभाग के चै. 52.200 से चै. 68.425 तक 1.50 लेन मार्ग के सुधारीकरण कार्य को शासन से वित्तीय स्वीकृति मिल गई है।
विधायक दास के अनुसार, कुल 17.425 किमी लंबे इस मार्ग के सुधार हेतु 434.71 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। कार्य में डिफेक्ट कटिंग, ब्लैक स्पॉट का निस्तारण, डामरीकरण तथा मोटर मार्ग के संपूर्ण उन्नयन शामिल हैं।
उन्होंने इस स्वीकृति के लिए प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को क्षेत्रवासियों की ओर से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post