देहरादून स्थित लोक भवन में आयोजित तीन दिवसीय वसंतोत्सव-2026 का रविवार को भव्य समापन हुआ। पुष्पों की मनमोहक प्रदर्शनी और विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शकों को आकर्षित किया। इस वर्ष की चल वैजयंती ट्रॉफी आईआईटी रुड़की को मिली, जिसने 13 श्रेणियों में पुरस्कार जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। ओएनजीसी ने 4 श्रेणियों में पुरस्कार हासिल कर दूसरा स्थान पाया। कुल 15 श्रेणियों की 54 उपश्रेणियों में 161 पुरस्कार वितरित किए गए।
समापन समारोह में गुरमीत सिंह और पुष्कर सिंह धामी ने विजेताओं को सम्मानित किया। पहली बार शुरू किए गए ‘गवर्नर्स अवार्ड’ के तहत उत्कृष्ट कृषकों, महिला कृषकों और नवाचार करने वाले युवा कृषकों को सम्मान दिया गया।
राज्यपाल ने कहा कि लगभग साढ़े तीन लाख लोगों की उपस्थिति इस आयोजन की सफलता का प्रमाण है। वहीं मुख्यमंत्री ने वसंतोत्सव को उत्तराखण्ड की जैव-विविधता, हरित अर्थव्यवस्था और कृषि नवाचार का उत्सव बताया। उन्होंने पुष्प खेती, सेब, कीवी, मिलेट और ड्रैगन फ्रूट नीति के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post