Wednesday, September 30, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

पिथौरागढ़ में निकली भव्य तिरंगा रैली, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर

Crime Patrol by Crime Patrol
August 14, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Tricolour
1
VIEWS

80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शुक्रवार को जिला प्रशासन के तत्वावधान में नगर में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में स्कूली बच्चों, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने पूरे शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

रामलीला मैदान से शुरू हुई तिरंगा रैली को राज्य दर्जा मंत्री गणेश भंडारी, जिलाधिकारी आशीष भटगांई, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे, मेयर कल्पना देवलाल, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद सहित जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने राष्ट्रीय गीत के बाद हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली सिल्थाम, केमू स्टेशन, गुप्ता तिराहा और एप्टेक तिराहा होते हुए वापस रामलीला मैदान पहुंचकर संपन्न हुई।

इसे भी पढ़ें

Harish Suri

हरीश सूरी बने FADA उत्तराखंड के चेयरपर्सन, ऑटोमोबाइल सेक्टर में सड़क सुरक्षा और ऑनलाइन सिस्टम पर रहेगा फोकस

September 30, 2026
Arrest

झबरेड़ी कला डबल मर्डर केस में बड़ी कामयाबी, पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

September 30, 2026
Accident

रामनगर-काशीपुर हाईवे पर भीषण हादसा, बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत

September 30, 2026
BJP

सेवा संकल्प अभियान में BJP का बड़ा कार्यक्रम, 7 अक्टूबर को निकलेगी ‘सेवा ज्योति यात्रा’

September 30, 2026

रैली के दौरान बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और नगरवासी भी पूरे उत्साह के साथ रैली का हिस्सा बने। पूरे मार्ग में ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत रहा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ जैसे अभियान समाज के हर वर्ग और प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह केवल एक अभियान नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान, प्रेम और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं है, बल्कि यह स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान, वीर जवानों की शहादत और साहस के साथ ही देशवासियों की उम्मीदों का प्रतीक भी है। उन्होंने नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों में तिरंगा फहराने और अभियान में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की।

रैली के दौरान स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों ने विशेष आकर्षण पैदा किया। तिरंगे के साथ निकली रैली और देशभक्ति गीतों से पिथौरागढ़ की सड़कें देशभक्ति के रंग में रंगी नजर आईं।

जिला प्रशासन ने आमजन से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने, राष्ट्रध्वज का सम्मान बनाए रखने और स्वतंत्रता दिवस को उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाने की अपील की।

Reported By: Arun sharma

Previous Post

रामनगर: पीरुमदारा में झाड़ियों के पास मिला 28 वर्षीय युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

Next Post

स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखंड पुलिस के 14 कार्मिकों को मिलेगा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक

Next Post
Police

स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखंड पुलिस के 14 कार्मिकों को मिलेगा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक

Weather

उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम, 17 अगस्त तक बारिश का दौर; पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Badrinath Dha

बसंत पंचमी पर घोषित होगी श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि

8 months ago
SRHU

एसआरएचयू में योग और भारतीय ज्ञान प्रणाली पर वैश्विक मंथन

7 months ago
Nagar Nigam

देहरादून में ‘ऑपरेशन बंदर’ शुरू, नगर निगम ने संभाली कमान

6 months ago
Protest

कांवड़ मेला क्षेत्र में व्यापार की अनुमति की मांग को लेकर लघु व्यापारियों का प्रदर्शन

2 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • हरीश सूरी बने FADA उत्तराखंड के चेयरपर्सन, ऑटोमोबाइल सेक्टर में सड़क सुरक्षा और ऑनलाइन सिस्टम पर रहेगा फोकस
  • झबरेड़ी कला डबल मर्डर केस में बड़ी कामयाबी, पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
  • रामनगर-काशीपुर हाईवे पर भीषण हादसा, बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Harish Suri

हरीश सूरी बने FADA उत्तराखंड के चेयरपर्सन, ऑटोमोबाइल सेक्टर में सड़क सुरक्षा और ऑनलाइन सिस्टम पर रहेगा फोकस

September 30, 2026
Arrest

झबरेड़ी कला डबल मर्डर केस में बड़ी कामयाबी, पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

September 30, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol