
हल्द्वानी में आयोजित पहले रॉक एंड मेटल शो ने युवाओं का दिल जीत लिया गिटार की गूंज, ड्रम्स की धमक और दमदार परफॉर्मेंस के बीच म्यूजिक प्रेमी देर रात तक झूमते नजर आए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने पहुंचकर लाइव म्यूजिक का आनंद लिया। हल्द्वानी के मेसन स्क्वायर में आयोजित इस विशेष म्यूजिक इवेंट में रोहित एच. सिवाराम एंड फ्रेंड्स, तक्ष बलूटिया और स्लेव्स ऑफ रॉक ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से माहौल को पूरी तरह रॉकमय बना दिया।
जैसे-जैसे म्यूजिक की धुन तेज होती गई, दर्शकों का उत्साह भी बढ़ता गया रॉक और मेटल म्यूजिक की धुनों पर युवा जमकर थिरके। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने इसे हल्द्वानी के म्यूजिक कल्चर के लिए एक नई शुरुआत बताया। युवाओं का कहना था कि ऐसे आयोजन शहर की प्रतिभाओं को मंच देने के साथ-साथ मनोरंजन का नया विकल्प भी प्रदान करते हैं।
आयोजकों के अनुसार इस आयोजन का उद्देश्य हल्द्वानी में लाइव म्यूजिक कल्चर को बढ़ावा देना और स्थानीय कलाकारों को अवसर उपलब्ध कराना है कार्यक्रम को मिली शानदार प्रतिक्रिया के बाद भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की उम्मीद जताई जा रही है रॉक की गूंज और युवाओं के जोश ने यह साबित कर दिया कि हल्द्वानी में संगीत के नए दौर की शुरुआत हो चुकी है। अब देखना होगा कि आने वाले समय में यह मंच स्थानीय कलाकारों को कितनी नई उड़ान देता है।
तक्ष बल्यूटिया आयोजक
विदेशी गायक
गिटार प्लेयर
नीरज जोशी, स्थानीय नेता
Reported By: Praveen Bhardawj













Discussion about this post