स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने स्वास्थ्य विभाग में 30 नए विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती को मंजूरी दी है, जिससे प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूती मिलेगी। पीजी कोर्स पूरा करने के बाद लौटे इन चिकित्सकों को विभिन्न जनपदों में उनकी विशेषज्ञता के अनुसार नियुक्त किया गया है।
इन डॉक्टरों की तैनाती बागेश्वर, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, उत्तरकाशी, चमोली और देहरादून समेत कई जिलों में की गई है, जिससे खासतौर पर दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकेगा।
सरकार का उद्देश्य हर चिकित्सा इकाई में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है, ताकि लोगों को स्थानीय स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। इससे चारधाम यात्रा के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को भी बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post