जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जनपद में 15 सितंबर की रात हुई अतिवृष्टि से हुई क्षति और प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्स्थापना कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मझाड़, कार्लीगाड़, फुलैत, छमरोली, क्यारा, सरोना, भीतरली किमाड़ी, सिल्ला, चामासारी और पुरकुल, धनोला जैसे प्रभावित क्षेत्रों का गहन निरीक्षण किया।
डीएम ने सभी विभागों—विद्युत, लोक निर्माण, पीएमजीएसवाई, जल संस्थान, सिंचाई, कृषि, पशुपालन, उद्यान और स्वास्थ्य—को प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित बहाली और राहत कार्य सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिजली, सड़क, पेयजल, घर, खेत और फसल का मुआवजा प्राथमिकता पर होगा और प्रत्येक प्रभावित को राहत प्रदान की जाएगी।
प्रारंभिक आंकलन के अनुसार पुल, सड़कों, पेयजल, सिंचाई और अन्य सेवाओं में लगभग 211 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। जिलाधिकारी ने कहा कि विभाग संयुक्त सर्वे कर मुआवजा वितरण सुनिश्चित करेंगे और प्रभावित गावों को युद्धस्तर पर संपर्क से जोड़ा जाएगा।
इस कार्रवाई से प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत मिलने और आपदा से हुए नुकसान का शीघ्र पुनर्स्थापन सुनिश्चित होगा।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post