
पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र ने चारधाम यात्रा-2026 की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रेस वार्ता की__उन्होंने बताया कि इस बार यात्रा को पिछले अनुभवों के आधार पर अधिक डिजिटल, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया गया है__उन्होने बताया कि चारधाम यात्रा की 24 घंटे निगरानी के लिए सरदार पटेल भवन में अत्याधुनिक चारधाम कंट्रोल रूम बनाया गया है, साथ ही सुरक्षा के लिए पूरा यात्रा मार्ग 16 सुपर जोन, 43 जोन और 149 सेक्टरों में बांटा गया है, जहाँ जनपद पुलिस के साथ PAC, होमगार्ड, PRD, SDRF, ATS, BDS और जल पुलिस तैनात रहेगी__
आई जी गढ़वाल ने स्पष्ट किया की चारोंधामों व यात्रा मार्गों पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं, भीड़ नियंत्रण के लिए ड्रोन कैमरों का भी इस्तेमाल होगा__श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग व हॉल्टिंग पॉइंट पर ठहरने की व्यवस्था की गई है, यातायात के लिए बॉटल नेक, ब्लैक स्पॉट और लैंडस्लाइड जोन चिन्हित कर विशेष प्रबंध किए गए हैं और हरिद्वार, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी में ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र चल रहे हैं___आईजी ने अपील की है कि यात्री हेली सेवा व पंजीकरण सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट से कराएं, सोशल मीडिया सेल से मौसम, आपदा व मार्ग की रियल-टाइम जानकारी दी जाएगी।
राजीव स्वरूप, आई जी गढ़वाल।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post