उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को अपने कैंप कार्यालय में देहरादून के कंडोली स्थित राजीव नगर निवासी मेधावी छात्रा हिमाद्री महरा को नीट यूजी 2026 परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करने पर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने छात्रा को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प सबसे महत्वपूर्ण आधार होते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाद्री महरा की सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और यह साबित करती है कि निरंतर मेहनत से बड़े से बड़ा लक्ष्य भी हासिल किया जा सकता है।
उन्होंने विश्वास जताया कि हिमाद्री महरा चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देकर न केवल अपने परिवार बल्कि उत्तराखंड और देश का भी नाम रोशन करेंगी। मंत्री ने कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान करना समाज में शिक्षा और उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने हिमाद्री महरा के माता-पिता को भी बधाई देते हुए कहा कि बच्चों की सफलता के पीछे अभिभावकों का मार्गदर्शन, त्याग और सहयोग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने परिवार को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं देते हुए हिमाद्री के सफल चिकित्सकीय करियर की कामना की।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post