स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर अब लाइलाज नहीं है। इस गंभीर बीमारी की रोकथाम के लिए भारत सरकार राष्ट्रव्यापी एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान शुरू कर रही है, जिसका शुभारंभ 28 फरवरी को नरेन्द्र मोदी अजमेर से करेंगे।
राज्य सरकार ने भी प्रदेशभर में व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। अभियान के तहत 14 वर्ष आयु वर्ग की शत-प्रतिशत बालिकाओं को एचपीवी का निःशुल्क टीका लगाया जाएगा। पहले यह टीका निजी अस्पतालों में करीब 4 हजार रुपये प्रति डोज उपलब्ध था, जिसे अब पात्र बालिकाओं को मुफ्त दिया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग ने जिला और ब्लॉक स्तर पर डॉक्टरों, नर्सों, एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया है। वैक्सीन की उपलब्धता, कोल्ड-चेन और रिपोर्टिंग सिस्टम को मजबूत किया गया है। पहले चरण में 155 टीकाकरण केंद्र चिन्हित किए गए हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने अभिभावकों, शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे हर पात्र बालिका के टीकाकरण को सुनिश्चित करने में सहयोग करें, ताकि प्रदेश की बेटियां इस महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच का लाभ उठा सकें।
Reported By: Arun sharma












Discussion about this post