
उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग (Uttarakhand Human Rights Commission) की पीठ द्वारा 28 एवं 29 मई 2026 को जनपद बागेश्वर स्थित “विकास भवन सभागार” में दो दिवसीय बैठक और जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। इस दौरान मानवाधिकार से जुड़े विभिन्न मामलों की सुनवाई के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
आयोग के अनु सचिव Rajendra Jhinkwan ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में विभिन्न वादों की सुनवाई की जाएगी तथा संबंधित मामलों के प्रभावी और समयबद्ध निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। आयोग द्वारा संबंधित पक्षकारों एवं अधिकारियों को निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित रहने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि जनसुनवाई को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए जिलाधिकारी बागेश्वर और पुलिस अधीक्षक बागेश्वर से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post