
चमोली। जिले में ब्लॉक नारायणबगड़ के छैकुड़ा गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसका शव नाले में दबा दिया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
छैकुड़ा गांव निवासी महावीर प्रसाद देवली की सोमवार दोपहर अपनी पत्नी दमयंती देवी (51) से कहासुनी हो गई। इससे गुस्साए महावीर ने पत्थर से वार कर दमयंती को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने दमयंती का शव गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर एक नाले में पत्थरों के नीचे दबा दिया।
मंगलवार को महावीर का बड़ा बेटा विनय देवली घर पहुंचा। विनय नारायणबगड़ से दून के बीच गाड़ी चलाता है। घर में मां को नहीं पाकर विनय ने पिता से उनके बारे में पूछा। पिता से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उसने क्षेत्र में मां की तलाश की पर सफलता नहीं मिली। इस पर वह रात में ही नारायणबगड़ पुलिस चौकी पहुंचा और मां के लापता होने की सूचना दी।
बुधवार सुबह पुलिस ने छैकुड़ा पहुंचकर जांच शुरू की। यहां महावीर से सख्ती से पूछताछ की तो उसने जुर्म स्वीकार लिया। थाना प्रभारी (थराली) विनोद चौरसिया ने बताया की केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post