देहरादून में एसएसपी देहरादून के निर्देशन में दून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जम्मू-कश्मीर के अंतरराज्यीय नकबजन गिरोह का पर्दाफाश किया है। कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने गैंगस्टर सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 18 लाख रुपये मूल्य की चोरी की गई ज्वैलरी व औजार बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त कारपेंटर का काम करते थे और काम के बहाने अलग-अलग राज्यों में घूमकर बंद घरों की रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों में जावेद अहमद उर्फ मेराजुद्दीन (गैंगस्टर, जनपद पौड़ी से संबंधित) और फरीद शामिल हैं। पूछताछ में उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों में कई चोरी की घटनाओं में संलिप्तता सामने आई है। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ विभिन्न राज्यों में दर्जनों मुकदमे पंजीकृत हैं।
दून पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा..
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post