Friday, July 10, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

देहरादून में 11 से 15 जुलाई तक सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन

Crime Patrol by Crime Patrol
July 10, 2026
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Kiren Rijiju
5
VIEWS

भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा उत्तराखंड सरकार के सहयोग से 11 से 15 जुलाई, 2026 तक देहरादून के परेड ग्राउंड में लोक संवर्धन पर्व के छठे संस्करण का आयोजन किया जाएगा। पांच दिवसीय इस महोत्सव का उद्घाटन 11 जुलाई को केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजान दास सहित केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। यह महोत्सव 15 जुलाई तक आम जनता के लिए निःशुल्क खुला रहेगा।

यह आयोजन कई मायनों में विशेष है, क्योंकि पहली बार लोक संवर्धन पर्व किसी राज्य सरकार के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री विरासत का संवर्धन (पीएम विकास) योजना के तहत उत्तराखंड इस आयोजन में अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के साथ साझेदारी करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। इस पहल का उद्देश्य पारंपरिक कला, शिल्प, हस्तकरघा, पाक विरासत और स्थानीय आजीविका को बढ़ावा देना है।

इसे भी पढ़ें

CM Dhami

उत्तराखंड चुनाव से पहले गरमाई सियासत: पेपर लीक पर केसी वेणुगोपाल का वार, सीएम धामी का पलटवार

July 10, 2026
conference

हरिद्वार व्यापारी सम्मेलन में ONDC पर जोर, व्यापारियों की समस्याओं पर हुआ मंथन

July 10, 2026
training

एफआरआई में सेना के अधिकारियों को मिला वन संरक्षण और सतत प्रबंधन का प्रशिक्षण

July 10, 2026
Plantation

हरेला सप्ताह: 130 इन्फैंट्री बटालियन ने एक दिन में लगाए 10 हजार पौधे

July 10, 2026

वर्ष 2024 में शुरू हुए इस आयोजन के अब तक पांच सफल संस्करण आयोजित किए जा चुके हैं, जिनसे 550 से अधिक कारीगरों, बुनकरों, शिल्पकारों और पाक विशेषज्ञों को लाभ मिला है। यह मंच अल्पसंख्यक समुदायों के कारीगरों और उद्यमियों को राष्ट्रीय स्तर पर बाजार उपलब्ध कराने और उनके उत्पादों को नई पहचान दिलाने का अवसर प्रदान करता है।

इस वर्ष के महोत्सव में देशभर की पारंपरिक कला एवं शिल्प को प्रदर्शित करने वाले करीब 150 स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें लगभग 40 प्रतिशत स्टॉल उत्तराखंड की पारंपरिक कला और शिल्प पर आधारित होंगे। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के हस्तशिल्प, अजरख ब्लॉक प्रिंटिंग, लाख की चूड़ियां, लकड़ी की कलाकृतियां, पीतल शिल्प, टेराकोटा, बेंत एवं बांस उत्पाद, हथकरघा वस्त्र और देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों की पारंपरिक कलाओं का प्रदर्शन किया जाएगा।

महोत्सव में 20 फूड स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जहां आगंतुक गढ़वाली, कुमाऊँनी, लखनवी, राजस्थानी, महाराष्ट्रीयन समेत देश के विभिन्न क्षेत्रों के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे।

कार्यक्रम के दौरान मास्टर कारीगरों द्वारा लाइव शिल्प प्रदर्शन, खरीदार-विक्रेता संवाद, उद्यमिता एवं डिजिटल मार्केटिंग से जुड़े विशेष सत्र भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे कारीगरों और उद्यमियों को नए बाजार और व्यापारिक अवसरों की जानकारी मिल सकेगी।

सांस्कृतिक संध्याओं में उत्तराखंड की लोक संस्कृति के साथ देश के कई प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। उद्घाटन दिवस पर मशहूर ग़ज़ल गायक तलत अज़ीज़ प्रस्तुति देंगे। वहीं आगामी दिनों में ज्योति नूरां, किशन महिपाल, विवेक नौटियाल, माया उपाध्याय, उत्तराखंड का प्रसिद्ध लोक बैंड ‘पांडवाज़’ और पंजाबी गायक परमिश वर्मा अपनी प्रस्तुतियों से महोत्सव को रंगारंग बनाएंगे।

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने नागरिकों, पर्यटकों, विद्यार्थियों, खरीदारों, निर्यातकों और शिल्प प्रेमियों से अपील की है कि वे 11 से 15 जुलाई तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 8 बजे के बीच परेड ग्राउंड पहुंचकर भारत की समृद्ध कला, संस्कृति, हस्तशिल्प और पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लें।

Reported By;’ Arun Sharma

Previous Post

आंगनबाड़ी वर्कर्स को राहत, 10 दिन का वेतन काटने का फैसला बदला

Next Post

कुंभ 2027 में गुरु रविदास संप्रदाय को शाही स्नान की अनुमति और ‘रविदास घाट’ बनाने की उठी मांग

Next Post
Meeting

कुंभ 2027 में गुरु रविदास संप्रदाय को शाही स्नान की अनुमति और 'रविदास घाट' बनाने की उठी मांग

Meeting

उत्तराखंड दौरे पर एआईसीसी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, बोले- एकजुट होकर लड़ेगी कांग्रेस, जनता के मुद्दों पर बनाएंगे माहौल

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

awareness

यमुना सस्टेनेबिलिटी रन में युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता

10 months ago
free education

त्यूणी के अटाल में गरीब बच्चों को निःशुल्क शिक्षा की पहल

7 months ago
Weather

मौसम विभाग ने भारी बारिश की जारी की चेतावनी

10 months ago
CM Dhami

सीएम धामी ने 5315 करोड़ के अनुपूरक बजट को बताया समावेशी विकास का संकल्प

11 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तराखंड चुनाव से पहले गरमाई सियासत: पेपर लीक पर केसी वेणुगोपाल का वार, सीएम धामी का पलटवार
  • हरिद्वार व्यापारी सम्मेलन में ONDC पर जोर, व्यापारियों की समस्याओं पर हुआ मंथन
  • एफआरआई में सेना के अधिकारियों को मिला वन संरक्षण और सतत प्रबंधन का प्रशिक्षण

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

CM Dhami

उत्तराखंड चुनाव से पहले गरमाई सियासत: पेपर लीक पर केसी वेणुगोपाल का वार, सीएम धामी का पलटवार

July 10, 2026
conference

हरिद्वार व्यापारी सम्मेलन में ONDC पर जोर, व्यापारियों की समस्याओं पर हुआ मंथन

July 10, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol