
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर प्रदेश के पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण पत्र का डिजिटल सत्यापन आसान हो गया है। अब पेंशनर “जीवन प्रमाण” ऐप और “आधार फेस आरडी” तकनीक के जरिए घर बैठे ऑनलाइन लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर पा रहे हैं।
देहरादून कचहरी स्थित पेंशनर फैसिलिटेशन हॉल में 1 अप्रैल 2024 से अब तक 1 लाख 84 हजार से अधिक पेंशनरों का डिजिटल सत्यापन किया जा चुका है। देहरादून में 22 हजार से अधिक पेंशनर इस सुविधा का लाभ ले रहे हैं।
आईएफएमएस ऐप के माध्यम से पेंशनर अपनी सत्यापन स्थिति देख सकते हैं और पेंशन स्टेटमेंट डाउनलोड कर सकते हैं। पेंशनरों की सहायता के लिए 8899890000 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।
नीतू भंडारी, मुख्य कोषाधिकारी देहरादून
श्रीकांत उपाध्याय, पेंशनर
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post