
विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया, कार्यक्रम में किशोरियों और महिलाओं को स्वच्छता किट वितरित की गईं। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मासिक धर्म महिलाओं को ईश्वर का पवित्र आशीर्वाद है जो उन्हें सृष्टि की सृजनकर्ता बनाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा में यह जैविक प्रक्रिया प्राकृतिक, वैज्ञानिक और नारी की सृजन क्षमता का आधार है।
मंत्री ने कहा कि इस विषय पर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर कर सामाजिक सोच बदलना बेहद जरूरी है। उन्होंने बालिकाओं से स्वास्थ्यवर्धक खान-पान और मासिक धर्म के दौरान स्वच्छ उपाय अपनाने की अपील की। रेखा आर्या ने बताया कि मोदी सरकार की पहल पर जनऔषधि केंद्रों पर मात्र ₹1 में सुरक्षित सेनेटरी पैड मिल रहे हैं। साथ ही प्रदेश सरकार मेरी सहेली नैपकिन वेंडिंग मशीन और आंगनबाड़ी केंद्रों के जरिए ग्रामीण महिलाओं को सुरक्षित स्वच्छता उपायों से जोड़ रही है।
रेखा आर्या, कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post