देहरादून में उपनल कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से उनके कैंप कार्यालय में भेंट कर 10 वर्ष की निरंतर सेवा पूर्ण करने वाले उपनल कर्मियों को समान कार्य–समान वेतन का लाभ दिए जाने पर आभार जताया। मंत्री गणेश जोशी ने इसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं कैबिनेट के सहयोग से लिया गया ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए कहा कि सरकार कर्मचारी हितों के लिए प्रतिबद्ध है और आगे भी चरणबद्ध रूप से उपनल कर्मियों को यह लाभ दिया जाएगा।
गणेश जोशी, सैनिक कल्याण मंत्री
विनोद गोदियाल, प्रदेश अध्यक्ष उपनल कर्मचारी महासंघ
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post