Sunday, August 16, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

देवल गांव पहुंचे सांसद चंद्रशेखर आजाद, केतन लाल के परिजनों से मिले; सीबीआई जांच और सुरक्षा की मांग

Crime Patrol by Crime Patrol
July 1, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
village
5
VIEWS

उत्तर प्रदेश की नगीना लोकसभा सीट से सांसद एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद आखिरकार दो दिन की मशक्कत के बाद मंगलवार शाम प्रतापनगर ब्लॉक के देवल गांव पहुंचे। यहां उन्होंने दिवंगत केतन लाल के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और घटना की जानकारी ली। करीब तीन घंटे गांव में रहने के बाद वह रात लगभग 10:30 बजे वापस लौट गए।

सांसद चंद्रशेखर आजाद ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने और इसकी सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि परिवार को लगातार धमकियां मिल रही हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उन्हें सुरक्षित स्थान पर विस्थापित किया जाना चाहिए।

गौरतलब है कि प्रतापनगर के देवल गांव निवासी केतन लाल की 8 जून को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि मारपीट के बाद उनकी मौत हुई, जिसके बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

इससे पहले 28 जून को भी चंद्रशेखर आजाद मृतक के परिजनों से मिलने टिहरी के लिए रवाना हुए थे, लेकिन पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उन्हें हरिद्वार में रोक दिया था। इसके विरोध में उन्होंने धरना दिया था। बाद में प्रशासन ने 30 जून को मुलाकात कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त किया गया।

मंगलवार को सांसद एक बार फिर अपने समर्थकों के साथ प्रतापनगर के लिए रवाना हुए, लेकिन हरिद्वार में पुलिस ने उन्हें दोबारा रोक लिया। बाद में सीमित संख्या में लोगों और वाहनों के साथ आगे जाने की अनुमति दी गई। भद्रकाली और नरेंद्रनगर में भी समर्थकों के बढ़ते काफिले को पुलिस ने रोक दिया। इससे नाराज चंद्रशेखर आजाद अपने कुछ समर्थकों के साथ बारिश के बीच करीब तीन किलोमीटर पैदल हिंडोलाखाल तक पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने एक स्कॉर्ट वाहन सहित तीन वाहनों को आगे जाने की अनुमति दी, जिसके बाद वह देवल गांव पहुंच सके।

इसे भी पढ़ें

IIT Roorke

आईआईटी रुड़की में देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

August 15, 2026
policemen

परेड मैदान में CM धामी ने फहराया तिरंगा, 15 पुलिसकर्मी और उत्कृष्ट खिलाड़ी हुए सम्मानित; कई बड़ी घोषणाएं

August 15, 2026
rally

ऋषिकेश में निकली साइकिल प्रभात फेरी, स्वस्थ जीवन और नशामुक्ति का दिया संदेश

August 15, 2026
Independence Day

उत्तरकाशी में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, सेनानियों के परिजनों का हुआ सम्मान

August 15, 2026

इस दौरान पौड़ी से केतन लाल के घर आ रहे आनंद कुमार, अमित कुमार, गढ़वाल प्रभारी बादल, जिला अध्यक्ष सुरेश मुयाल, नगर अध्यक्ष मनोज वाल्मीकि और अमित खत्री को भी पुलिस ने रास्ते में रोक दिया।

सांसद ने कहा कि इस पूरे मामले की पारदर्शी और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव कानूनी और सामाजिक सहयोग देने का भरोसा भी दिलाया।

Reported By: Praveen Bhardwaj

Previous Post

नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट का असर, भारी बारिश से जलभराव, प्रशासन ने संभाला मोर्चा

Next Post

हल्द्वानी में 17 से 19 जुलाई तक होगा 7वां उत्तराखंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट, प्रदेशभर के खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Next Post
Badminton

हल्द्वानी में 17 से 19 जुलाई तक होगा 7वां उत्तराखंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट, प्रदेशभर के खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Meeting

मानसून से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड, सीएम धामी ने मॉक ड्रिल का लिया जायजा

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Manshapurna Mahavir

श्री 108 मंशापूर्ण महावीर महामंडल विधान का भव्य आयोजन

10 months ago
Congress

रिवर्स पलायन पर नई रिपोर्ट, कांग्रेस का सरकार पर कटाक्ष

9 months ago
Gairsain

बजट सत्र की अवधि पर सियासत तेज

6 months ago
forest fire

वनाग्नि की रोकथाम हेतु जिलाधिकारी द्वारा आवश्यक कार्यवाही के निर्देश जारी

8 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • आईआईटी रुड़की में देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
  • परेड मैदान में CM धामी ने फहराया तिरंगा, 15 पुलिसकर्मी और उत्कृष्ट खिलाड़ी हुए सम्मानित; कई बड़ी घोषणाएं
  • ऋषिकेश में निकली साइकिल प्रभात फेरी, स्वस्थ जीवन और नशामुक्ति का दिया संदेश

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

IIT Roorke

आईआईटी रुड़की में देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

August 15, 2026
policemen

परेड मैदान में CM धामी ने फहराया तिरंगा, 15 पुलिसकर्मी और उत्कृष्ट खिलाड़ी हुए सम्मानित; कई बड़ी घोषणाएं

August 15, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol