Friday, July 31, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

धराली में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, डीएम प्रशांत आर्य ने सुनीं आपदा प्रभावितों की समस्याएं

Crime Patrol by Crime Patrol
July 31, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
camp
2
VIEWS

उत्तरकाशी: आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जनसुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने और प्रभावित परिवारों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने विकासखंड भटवाड़ी के धराली में बहुउद्देशीय शिविर एवं जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों ने एक ही स्थान पर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया।

शिविर को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि पिछले वर्ष धराली में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के बाद जिला प्रशासन ने राहत, बचाव और पुनर्वास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी थी। अब पुनर्वास के साथ-साथ क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, कई मांगों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने कल्प केदार मंदिर के पुनरुद्धार की मांग उठाई। इस पर जिलाधिकारी ने ग्रामवासियों को प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए और जिला विकास एवं पर्यटन अधिकारी को प्रस्ताव प्राप्त होते ही आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार पहले ही मंदिर के पुनरुद्धार का आश्वासन दे चुकी है।

सोमेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए शेल्टर निर्माण की मांग पर जिलाधिकारी ने मौके पर ही स्वीकृति प्रदान कर दी।

ग्रामीणों ने जीवन ज्योति योजना के तहत बीमा राशि का भुगतान लंबित होने की शिकायत भी दर्ज कराई। इस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को पंजाब नेशनल बैंक के साथ समन्वय स्थापित कर पात्र लाभार्थियों को शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

पुनर्वास कार्यों की समीक्षा

उपजिलाधिकारी ने जानकारी दी कि धराली के 21 परिवारों के पुनर्वास के लिए भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण पूरा हो चुका है, 66 परिवारों का सर्वे अंतिम चरण में है, जबकि शेष 25 परिवारों का सर्वेक्षण भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

ग्रामीणों ने होम स्टे योजना का लाभ लेने के लिए भूमि को 143 अभिलेखों में दर्ज करने की मांग रखी। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

पंचायत भवन निर्माण की मांग पर अधिकारियों ने बताया कि भवन स्वीकृत हो चुका है और जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा। बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं पर यूपीसीएल को सिंगल फेज लाइन का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

सामुदायिक शौचालय की मांग पर मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 25 लाख रुपये की लागत वाले सामुदायिक शौचालय का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

सरकारी योजनाओं का मिला लाभ

शिविर में राजस्व, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, कृषि, उद्यान, पशुपालन, विद्युत, पेयजल और बैंकिंग विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए। ग्रामीणों ने प्रमाणपत्र, पेंशन, स्वास्थ्य परीक्षण, विभिन्न योजनाओं में पंजीकरण सहित अनेक सरकारी सेवाओं का लाभ उठाया। अधिकारियों ने पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ शीघ्र उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

लाभार्थियों को वितरित किए गए चेक और सहायता सामग्री

कार्यक्रम के दौरान उद्यान विभाग की पीएमएफएमई/सीएमएफएमई योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए गए। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट प्रदान की गई। समाज कल्याण विभाग ने दिव्यांग लाभार्थियों को श्रवण यंत्र (कान की मशीन) भी वितरित किए।

ग्रामीणों ने जताया आभार

शिविर के समापन पर धराली के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि आपदा के बाद प्रशासन लगातार गांवों तक पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रहा है और उनका समाधान कर रहा है। इससे प्रभावित परिवारों में विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है तथा पुनर्वास कार्यों को नई गति मिली है।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/07/WhatsApp-Video-2026-07-31-at-15.20.24.mp4

जिलाधिकारी

इसे भी पढ़ें

Politics

आय से अधिक संपत्ति मामले में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को कोर्ट का नोटिस, सियासत तेज

July 31, 2026
haridwar

सिंगल यूज पन्नी के खिलाफ हरिद्वार में लघु व्यापारियों का संकल्प

July 31, 2026
protests

‘गरीबों का हक छीना जा रहा’, प्रधानमंत्री आवास योजना पर जन संघर्ष मोर्चा का विरोध

July 31, 2026
cleanliness

सेवा, संस्कार और स्वच्छता का संदेश, दिनेश मलिक के जन्मोत्सव पर प्रदेशभर में कार्यक्रम

July 31, 2026
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/07/WhatsApp-Video-2026-07-31-at-15.21.54.mp4

स्थानीय

Reportyed By: Gopal Nautiyal

Previous Post

सिंगल यूज पन्नी के खिलाफ हरिद्वार में लघु व्यापारियों का संकल्प

Next Post

आय से अधिक संपत्ति मामले में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को कोर्ट का नोटिस, सियासत तेज

Next Post
Politics

आय से अधिक संपत्ति मामले में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को कोर्ट का नोटिस, सियासत तेज

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

social worker

सरदार पटेल जयंती पर समाजसेवी रघुनाथ सिंह नेगी को “उत्तराखंड के लौह पुरुष” सम्मान

9 months ago
Rishikesh

चारधाम यात्रा: परिवहन विभाग अलर्ट मोड में

5 months ago
Award

उत्तराखंड के डिटेक्टिव देव को ‘भारत विभूषण सम्मान 2026’ में जांच उत्कृष्टता पुरस्कार

3 months ago
Politics

कांग्रेस नेता हरक सिंह के बयान पर भाजपा का तंज

8 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • आय से अधिक संपत्ति मामले में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को कोर्ट का नोटिस, सियासत तेज
  • धराली में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, डीएम प्रशांत आर्य ने सुनीं आपदा प्रभावितों की समस्याएं
  • सिंगल यूज पन्नी के खिलाफ हरिद्वार में लघु व्यापारियों का संकल्प

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Politics

आय से अधिक संपत्ति मामले में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को कोर्ट का नोटिस, सियासत तेज

July 31, 2026
camp

धराली में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, डीएम प्रशांत आर्य ने सुनीं आपदा प्रभावितों की समस्याएं

July 31, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol