नगर निगम देहरादून की नगर आयुक्त नमामि बंसल ने सफाई व्यवस्था का मौके पर निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि निगम की ओर से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से शहर के विभिन्न कलेक्शन प्वाइंट से कचरा उठाकर डिस्पोज़ल सेंटर तक पहुँचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कचरा निस्तारण की क्षमता बढ़ाने के लिए हाल ही में ट्रॉलियों की संख्या में वृद्धि की गई है। निरीक्षण के दौरान व्यवस्था की कार्यप्रणाली की जांच की गई और खुले में कचरा न पड़े, इसके लिए निर्देश दिए गए।
नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि कमर्शियल एरिया और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में स्वच्छता सुनिश्चित की जाएगी, और यदि कहीं नियमों का उल्लंघन पाया गया तो नगर निगम की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नमामि बंसल, नगर आयुक्त
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post