Wednesday, September 30, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

एम्स ऋषिकेश में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रीय सम्मेलन, स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग पर जोर

Crime Patrol by Crime Patrol
June 19, 2026
in उत्तराखंड, हेल्थ
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
AIIMs
4
VIEWS

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में राष्ट्रीय सम्मेलन एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। आयुष विभाग और इंटिग्रेटिव मेडिसिन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मियों, शोधकर्ताओं, योग विशेषज्ञों और विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि योग केवल युवाओं के लिए ही नहीं, बल्कि वरिष्ठ नागरिकों के स्वस्थ, सक्रिय और दीर्घायु जीवन का भी महत्वपूर्ण आधार है।

कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने किया। उन्होंने निवारक स्वास्थ्य देखभाल (प्रिवेंटिव हेल्थ केयर) के महत्व पर बल देते हुए कहा कि चिकित्सा सुविधाओं, स्वास्थ्य जागरूकता और टीकाकरण के कारण मानव जीवन प्रत्याशा बढ़ी है, लेकिन इसके साथ ही मोटापा, मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी असंक्रामक बीमारियां नई चुनौतियों के रूप में सामने आई हैं। इन चुनौतियों से निपटने के लिए योग को प्रभावी उपाय बताते हुए उन्होंने बच्चों को प्रारंभिक अवस्था से ही योग से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया।

डीन अकादमिक्स प्रो. सौरभ वार्ष्णेय ने भारत में तेजी से बढ़ रही वृद्ध जनसंख्या का उल्लेख करते हुए कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य वर्ष 2047 तक देश की लगभग 18 प्रतिशत आबादी वृद्धावस्था वर्ग में होगी। ऐसे में “हेल्दी एजिंग” की अवधारणा अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है। वहीं डीन रिसर्च प्रो. शैलेन्द्र हांडू ने स्वस्थ वृद्धावस्था और जीवन की गुणवत्ता में योग की भूमिका पर प्रकाश डाला तथा योग संबंधी शोध में वैज्ञानिक और साक्ष्य-आधारित डेटा की आवश्यकता बताई।

इसे भी पढ़ें

Summit

उत्तराखण्ड सहकारिता शिखर सम्मेलन-2026 में प्रतिभाग करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

September 30, 2026
Protest

मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर गरजी सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां दिया ज्ञापन

September 30, 2026
Met

गोलीकांड में नया मोड़, पूर्व भीम आर्मी अध्यक्ष महक सिंह ने एसपी देहात से की मुलाकात

September 30, 2026
Harish Suri

हरीश सूरी बने FADA उत्तराखंड के चेयरपर्सन, ऑटोमोबाइल सेक्टर में सड़क सुरक्षा और ऑनलाइन सिस्टम पर रहेगा फोकस

September 30, 2026

कार्यक्रम में एसएसआईएआर बेंगलूरू की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. छाया ने हेल्दी एजिंग की अवधारणा पर व्याख्यान देते हुए क्रोनोलॉजिकल एज और बायोलॉजिकल एज के बीच अंतर को स्पष्ट किया। उन्होंने बताया कि योग और ध्यान जैसे अभ्यास तनाव को कम करने, मानसिक संतुलन बढ़ाने, तंत्रिका तंत्र के बेहतर नियमन और समग्र स्वास्थ्य में सुधार करने में सहायक हैं।

वहीं स्कूल ऑफ योगा एंड नेचुरोपैथिक मेडिसिन, बेंगलूरू के प्राचार्य डॉ. अपार अविनाश ने स्वास्थ्य संवर्धन के लिए निवारक रणनीतियों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि व्यवहार परिवर्तन और आत्मबोध का एक प्रभावी माध्यम है, जो व्यक्ति को संतुलित और सार्थक जीवन जीने में मदद करता है।

आयुष विभागाध्यक्ष डॉ. मोनिका पठानिया ने योग शिक्षण से जुड़ी चुनौतियों और आवश्यक सावधानियों पर प्रतिभागियों को जागरूक किया। वहीं चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्वेता मिश्रा ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम और योगनिद्रा का अभ्यास कराया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीलोय मोहन्ती ने पैनल चर्चा का संचालन किया।

कार्यक्रम के समापन पर बेस्ट ओरल प्रेजेंटेशन और बेस्ट पोस्टर प्रेजेंटेशन श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। सम्मेलन में योग को स्वस्थ जीवन, सक्रिय वृद्धावस्था और बेहतर जीवन गुणवत्ता का आधार बताते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया गया।

Reported By: Praveen Bhardwaj

Previous Post

भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री आवास कूच के दौरान हंगामा

Next Post

रुद्रपुर में 26 जून को होगा ‘खेत बचाओ अभियान’, तैयारियों की समीक्षा बैठक संपन्न

Next Post
Meeting

रुद्रपुर में 26 जून को होगा ‘खेत बचाओ अभियान’, तैयारियों की समीक्षा बैठक संपन्न

Meeting

दिशा समिति की बैठक में सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह सख्त, अनुपस्थित अधिकारियों पर जताई नाराजगी

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Ramlila

हल्द्वानी: 147वीं ऐतिहासिक रामलीला का आगाज, झंडा पूजन के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत

1 year ago
Himalaya Day

हिमालय दिवस पर सीएम धामी का संदेश: पर्यावरण संरक्षण सबकी जिम्मेदारी

1 year ago
Uttarkashi

उत्तरकाशी: बर्फबारी के बाद सड़कें बहाल, डीएम का निरीक्षण

8 months ago
public

जनहित के लिए आवाज उठाना अपराध नहीं, संगठन से फैसले पर पुनर्विचार की अपील: एकांत गोयल

2 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • स्वच्छता ही सेवा 2026: इंडियन बैंक ने सफाई मित्रों के लिए लगाया स्वास्थ्य शिविर
  • उत्तराखण्ड सहकारिता शिखर सम्मेलन-2026 में प्रतिभाग करते कृषि मंत्री गणेश जोशी
  • मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर गरजी सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां दिया ज्ञापन

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

health camp

स्वच्छता ही सेवा 2026: इंडियन बैंक ने सफाई मित्रों के लिए लगाया स्वास्थ्य शिविर

September 30, 2026
Summit

उत्तराखण्ड सहकारिता शिखर सम्मेलन-2026 में प्रतिभाग करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

September 30, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol