उत्तराखण्ड में गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर की रोकथाम हेतु राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम का राज्य स्तरीय शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से की। देहरादून में आयोजन महात्मा गांधी शताब्दी नेत्र चिकित्सालय में हुआ, जबकि हल्द्वानी में मुख्यमंत्री ने अभियान की औपचारिक शुरुआत की।
कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) और स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत मौजूद रहे। वर्ष 2024 में देश में सर्वाइकल कैंसर के लगभग 78 हजार से अधिक मामले और 42 हजार से अधिक मौतें दर्ज होने के मद्देनज़र इस अभियान को अहम बताया गया।
पहले चरण में प्रदेश के 155 सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर 14 वर्ष की पात्र किशोरियों को निःशुल्क क्वाड्रिवेलेंट एचपीवी वैक्सीन लगाई जाएगी। निजी क्षेत्र में लगभग ₹4,000 प्रति डोज़ की यह वैक्सीन अब सरकारी संस्थानों में मुफ्त उपलब्ध होगी। राज्य में करीब सवा लाख किशोरियों को चिन्हित किया गया है।
राज्यपाल ने इसे बेटियों के स्वस्थ भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया, वहीं स्वास्थ्य मंत्री ने अभिभावकों से -WIN डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण कर टीकाकरण सुनिश्चित कराने की अपील की।
लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, राज्यपाल उत्तराखंड।
धन सिंह रावत, स्वास्थ्य मंत्री उत्तराखंड।
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post