इसे भी पढ़ें
राष्ट्रीय बचत संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अभिकर्ताओं के महत्व और जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला गया। कार्यवाहक पोस्टमास्टर खजान सिंह ने कहा कि अभिकर्ता ग्राहकों को बचत योजनाओं और अन्य डाकघर सेवाओं से जोड़ते हैं और उनके सर्वोत्तम हित में काम करते हैं। डिप्टी पोस्टमास्टर अजीत नेगी ने बताया कि अभिकर्ता खाता खोलने, किस्त जमा करने और सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद करते हैं।
कार्यक्रम में विजय सिंह रावत ने महिला प्रधान अभिकर्ताओं के योगदान को सराहा, जबकि चंदन सिंह नेगी ने बचत योजनाओं में अधिक धन जमा करने की प्रेरणा दी। सेवानिवृत्त पोस्टमास्टर के. के. सिंधी ने डाकघर की प्रमुख योजनाओं की जानकारी साझा की।
कार्यक्रम का उद्घाटन खजान सिंह, अजीत नेगी, विजय सिंह रावत और चंदन सिंह नेगी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अभिकर्ताओं को शॉल, पुष्प गुच्छ और गंगाजली से सम्मानित किया गया। उपाध्यक्ष अजय ब्रेजा ने गीत और हंसराज मैंदोलिया ने कविता पाठ प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चाँद लगाए।
संस्था के अध्यक्ष के. के. सचदेवा ने कहा कि भविष्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अभिकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन कृष्ण कुमार सिंधी ने किया और महामंत्री अजय गुप्ता ने सभी अधिकारियों का अभिनंदन किया।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post