उत्तराखंड में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों के वितरण को व्यवस्थित करने के लिए नई एसओपी लागू कर दी गई है। इसके तहत इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम अब जनपदवार गैस एजेंसियों को सिलेंडर आवंटित कर रही हैं।
नई व्यवस्था के अनुसार एजेंसियों को उनके व्यावसायिक कनेक्शनों के आधार पर गैस उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे पारदर्शिता और आपूर्ति में सुधार होगा। राज्य में 63,054 व्यावसायिक कनेक्शन 311 एजेंसियों के माध्यम से संचालित हो रहे हैं।
अपर आयुक्त पी.एस. पांगती ने बताया कि घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है और एसओपी लागू होने के बाद होटल, रेस्टोरेंट व अन्य संस्थानों को जरूरत के अनुसार सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
अपर आयुक्त खाद्य: पी. एस. पांगती
Reported By: Arun Sharma











Discussion about this post