
नैनीताल के शेर का डांडा क्षेत्र में रात के समय वाहनों से लगातार तेल चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। चेतराम साह इंटर कॉलेज के समीप खड़े टैक्सी, बाइक और निजी वाहनों से कई दिनों से तेल चोरी होने की घटनाओं से स्थानीय लोग परेशान थे। CCTV कैमरों में चोरी की घटनाएं कैद होने के बाद वाहन स्वामियों ने चोरों पर नजर रखना शुरू किया।
बताया जा रहा है कि देर रात करीब पौने तीन बजे कुछ युवक वाहनों के आसपास संदिग्ध अवस्था में घूमते दिखाई दिए। आरोपियों ने एक वाहन की तेल टंकी खोलकर तेल चोरी करने का प्रयास किया। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने घेराबंदी कर एक युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया, जबकि उसके तीन साथी मौके से फरार हो गए।
वाहन स्वामी दीपा बिष्ट ने बताया कि उनकी गाड़ी से पहले भी तीन से चार बार तेल चोरी हो चुका था। उन्होंने 28 तारीख को पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन इसके बावजूद दोबारा तेल चोरी की घटना सामने आई। लगातार हो रही घटनाओं से परेशान होकर वाहन स्वामियों ने CCTV कैमरों को मोबाइल से कनेक्ट कर रातभर निगरानी शुरू की थी।
पकड़े गए युवक को स्थानीय लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया है। वहीं, पुलिस फरार हुए उसके तीन साथियों की तलाश में जुटी है। लगातार हो रही तेल चोरी की घटनाओं के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
अर्जुन बिष्ट, वाहन स्वामी
दीपा बिष्ट, स्थानीय
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post