Monday, October 26, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

नियमित जांच से समय पर पकड़ में आ सकती हैं डायबिटीज और दिल की बीमारियां

Crime Patrol by Crime Patrol
October 26, 2026
in उत्तराखंड, हेल्थ
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
AIIMS
2
VIEWS

एम्स ऋषिकेश में आयोजित कार्डियो डायबेटिक सोसाइटी (सीडीएस) के वार्षिक सम्मेलन के अंतिम दिन विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल की नियमित जांच पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नियमित जांच से मधुमेह और हृदय संबंधी बीमारियों का समय रहते पता लगाने और उनके जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है। सम्मेलन में मोटापे, मधुमेह से होने वाली जटिलताओं और गंभीर मरीजों के उपचार से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की गई।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4

सम्मेलन के अंतिम दिन शोध प्रस्तुतियों के बाद तीन वैज्ञानिक सत्र आयोजित किए गए। इनमें देशभर के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों और मेडिकल कॉलेजों से पहुंचे चिकित्सकों ने अपने अनुभव साझा किए और उपचार की नई चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया।

गंभीर मरीजों के उपचार पर चर्चा

पहला सत्र गहन चिकित्सा यानी क्रिटिकल केयर पर केंद्रित रहा। इसमें वेंटिलेटर सपोर्ट से मरीजों को हटाने में आने वाली कठिनाइयों, गंभीर फंगल संक्रमण की समय पर पहचान, सेप्सिस और एंटीबायोटिक-प्रतिरोधी जीवाणुओं की बढ़ती समस्या पर चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने एंटीबायोटिक प्रतिरोध को गंभीर चुनौती बताते हुए इसके प्रभावी प्रबंधन की आवश्यकता पर जोर दिया।

दूसरे सत्र में हृदय, गुर्दे और मेटाबॉलिज्म के बीच संबंधों पर चर्चा की गई। इसमें हृदय विफलता के उपचार, किडनी प्रत्यारोपण करा चुके मधुमेह रोगियों की देखभाल और गंभीर संक्रमण के दौरान किडनी को सुरक्षित रखने जैसे विषय शामिल रहे।

तीसरा वैज्ञानिक सत्र मोटापे को दीर्घकालिक बीमारी के रूप में समझने और इसके उपचार में इस्तेमाल की जा रही नई पीढ़ी की दवाओं पर केंद्रित रहा। विशेषज्ञों ने कहा कि मोटापे के प्रभाव को केवल बॉडी मास इंडेक्स तक सीमित करके नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि शरीर के विभिन्न अंगों पर पड़ने वाले इसके असर को भी समझना जरूरी है।

डायबिटीज कई अंगों को पहुंचा सकती है नुकसान

सम्मेलन के आयोजन अध्यक्ष एवं एम्स ऋषिकेश के मेडिसिन विभागाध्यक्ष प्रो. रविकांत ने कहा कि मधुमेह दुनियाभर में स्वास्थ्य के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। यह सीधे तौर पर शरीर को नुकसान पहुंचाने के साथ विभिन्न अंगों के कामकाज को प्रभावित कर सकता है। उन्होंने कहा कि मधुमेह का संबंध कई प्रकार के कैंसर से भी देखा गया है और यह अन्य बीमारियों के प्रभाव तथा उनके उपचार को भी प्रभावित कर सकता है।

उन्होंने मधुमेह से जुड़ी जटिलताओं की समय पर पहचान, नियमित जांच और समग्र उपचार की जरूरत पर जोर दिया।

इसे भी पढ़ें

Virasat

विरासत महोत्सव में 25 स्कूलों के बच्चों ने बिखेरा शास्त्रीय नृत्य का जादू

October 26, 2026
Roorkee

रुड़की: अखिलेश यादव के ‘घुसपैठिया’ बयान पर भड़के आचार्य प्रमोद कृष्णम

October 26, 2026
school

सितारगंज में कोतवाल सुंदरम शर्मा की अनूठी पहल, 350 छात्राओं को खिलाया पिज्जा और पिलाई कोल्ड ड्रिंक

October 26, 2026
people

रफिया की जिंदगी के लिए 11 हजार लोगों ने कराया स्टेम सेल डोनर के रूप में पंजीकरण

October 26, 2026

इंसुलिन, हार्ट फेल्योर और मोटापे की नई दवाओं पर मंथन

वैज्ञानिक सत्रों के दौरान विशेषज्ञों ने रोजाना इस्तेमाल होने वाली बेसल इंसुलिन की प्रासंगिकता पर बहस की। डॉ. रणविजय सिंह ने इसके पक्ष में, जबकि डॉ. अमनदीप कौर ने विपक्ष में अपने तर्क प्रस्तुत किए। डॉ. अनिरुद्ध मुखर्जी ने बुजुर्गों में ब्लड शुगर नियंत्रण के उचित स्तर पर चर्चा की।

डॉ. तनुज भाटिया ने हार्ट फेल्योर के उपचार संबंधी दिशा-निर्देशों को मरीजों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने और चिकित्सकीय सलाह तथा रोजमर्रा के उपचार के बीच की दूरी कम करने पर विचार रखे। डॉ. संदीप सूरी ने व्यापक मेटाबॉलिक नियंत्रण के लिए ट्रिपल मैकेनिज्म थेरेपी पर चर्चा की।

मोटापे से संबंधित सत्र में डॉ. अमन रोहतगी ने इसे दीर्घकालिक बीमारी मानते हुए इसके आकलन में बॉडी मास इंडेक्स से आगे देखने की जरूरत बताई। डॉ. अजय कुमार गुप्ता ने शरीर में अतिरिक्त वसा से विभिन्न अंगों को होने वाले नुकसान पर प्रकाश डाला। डॉ. नरेश डांग ने मोटापे के उपचार में इन्क्रेटिन दवाओं के विकास और उनके प्रभावों की जानकारी दी। डॉ. अशोक कुमार झिंगन ने वैज्ञानिक सत्र के समापन पर विभिन्न विषयों और उपलब्ध साक्ष्यों को समेकित किया।

शोध प्रस्तुतियों के विजेता घोषित

सम्मेलन के दौरान पोस्टर और मौखिक शोध पत्र प्रस्तुतियों के विजेताओं की भी घोषणा की गई। इनमें डॉ. तहजीन, डॉ. सिद्धांत, डॉ. अभिजीत, डॉ. कोमल, डॉ. गगन, डॉ. संगप्पा, डॉ. परिधि और डॉ. खुशबू विजेता रहे।

पीजी क्विज प्रतियोगिता में डॉ. गगन दलाल और डॉ. देवांग अग्रवाल की टीम ने जीत दर्ज की, जबकि डॉ. प्रदीप राउत और डॉ. गगन हरनाथ की टीम उपविजेता रही।

Reported By: Arun sharma

Previous Post

विरासत महोत्सव में 25 स्कूलों के बच्चों ने बिखेरा शास्त्रीय नृत्य का जादू

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Parmarth Niketan

परमार्थ निकेतन में छात्रों ने जानी भारतीय संस्कृति और अध्यात्म की गहराई

1 year ago
Sikh community

सिख समाज द्वारा कांग्रेस नेता हरक सिंह का पुतला फूंका

11 months ago
Yatra

भगवान जगन्नाथ संकीर्तन यात्रा श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न

1 year ago
injured

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में गश्त के दौरान दैनिक श्रमिक पर बाघ का हमला, गंभीर घायल

3 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-.mp4

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • नियमित जांच से समय पर पकड़ में आ सकती हैं डायबिटीज और दिल की बीमारियां
  • विरासत महोत्सव में 25 स्कूलों के बच्चों ने बिखेरा शास्त्रीय नृत्य का जादू
  • रुड़की: अखिलेश यादव के ‘घुसपैठिया’ बयान पर भड़के आचार्य प्रमोद कृष्णम

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

AIIMS

नियमित जांच से समय पर पकड़ में आ सकती हैं डायबिटीज और दिल की बीमारियां

October 26, 2026
Virasat

विरासत महोत्सव में 25 स्कूलों के बच्चों ने बिखेरा शास्त्रीय नृत्य का जादू

October 26, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol