
रक्षाबंधन के अवसर पर देहरादून के विकास भवन सभागार में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह और जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार की मौजूदगी में विद्यालय के छात्र-छात्राओं को बीज युक्त राखियों का वितरण किया गया।
डॉ. मिथिलेश कुमार ने बताया कि यह आयुर्वेद विभाग का एक नवाचार है, जिसका उद्देश्य बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। इन राखियों में औषधीय पौधों के बीज लगे हैं जिन्हें उपयोग के बाद गमले या जमीन में बोया जा सकता है। राखी पूरी तरह बायोडिग्रेडेबल है, जो वातावरण को नुकसान नहीं पहुंचाती।
इस पहल से भाई-बहन के प्रेम के साथ-साथ प्रकृति से जुड़ाव का भी भाव जागृत होता है। हालांकि उत्तरकाशी में हाल ही में आई आपदा के चलते यह कार्यक्रम प्रतीकात्मक रूप से आयोजित किया गया, ताकि प्रकृति से जुड़कर भविष्य की आपदाओं को कम करने का संदेश समाज तक पहुंचाया जा सके।
डॉ. मिथिलेश कुमार,जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post