लंबे संघर्ष और सामाजिक दबाव के बाद अल्मोड़ा जिला महिला चिकित्सालय में एक वर्ष से अधिक समय से बंद ऑपरेशन थिएटर की सेवा पुनः शुरू हो गई है। पुनर्निर्माण कार्य के कारण बंद हुई इस सुविधा से गर्भवती महिलाओं को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था।
तत्कालीन महानिदेशक स्वास्थ्य के निर्देशों के बावजूद कार्रवाई न होने पर सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे ने मामले को गंभीरता से उठाया, RTI के जरिए जवाबदेही तय करवाई और जिलाधिकारी से सीधी वार्ता कर तत्काल कार्रवाई की मांग की।

लगातार प्रयासों और मीडिया सहयोग से न केवल ऑपरेशन थिएटर, बल्कि पहले बंद पड़ी अल्ट्रासाउंड सेवा, आधुनिक सिटी स्कैन मशीन, लेप्रोस्कोपिक सर्जरी और ऑडियोमैट्री टेस्ट जैसी सुविधाएं भी बहाल हो चुकी हैं। हालांकि, रूट केनाल और अन्य दंत चिकित्सा सेवाएं अब भी शुरू नहीं हो पाई हैं, जबकि इनके लिए डॉक्टर की नियुक्ति हो चुकी है।
संजय पाण्डे ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी पद या प्रशंसा के लिए नहीं, बल्कि जनहित के लिए है — और यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक जिला अस्पताल समग्र स्वास्थ्य सुविधाओं से पूरी तरह लैस नहीं हो जाता।
Reported By: Pawan Kashyap












Discussion about this post