
आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडेय ने उत्तरकाशी में मीडिया ब्रीफिंग के दौरान धराली आपदा से जुड़े राहत और बचाव कार्यों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रभावितों को तत्काल ₹5 लाख की अनुग्रह राशि दी जा रही है और पुनर्वास के लिए उच्चस्तरीय समिति बनाई गई है। अब तक 1,278 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, जबकि 43 में से 1 मृतक का शव बरामद हुआ है और शेष 42 की तलाश जारी है। इनमें सेना के जवान, स्थानीय लोग, अन्य राज्यों के नागरिक और नेपाली मजदूर शामिल हैं।
हर्षिल में भागीरथी नदी पर बनी झील से पानी निकालने का काम शुरू हो चुका है। सड़क संपर्क बहाली के लिए लिमच्यागाड़ में वैली ब्रिज तैयार हो गया है और डबरानी-सोनगाड़ मार्ग की मरम्मत जारी है। प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल कैंप, हेल्प पोस्ट, गैस सिलिंडर की आपूर्ति और मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध हैं। आपदा नियंत्रण कक्ष लगातार सक्रिय है और जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता पहुंचाई जा रही है।
आयुक्त गढवाल मंडल, विनय शंकर पाण्डेय
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post